फैटी लिवर के मरीजों को जरूर खाने चाहिए ये फल, सेहत दुरुस्त रहेगी

फैटी लिवर के मरीजों को जरूर खाने चाहिए ये फल, सेहत दुरुस्त रहेगी

सेहतराग टीम

बदलती लाइफस्टाइल की वजह से लोगों को कई तरह की समस्याएं हो रही हैं। उन्हीं समस्याओं में सबसे ज्यादा डायबिटीज सबसे तेजी बढ़ रही है। वहीं इसके अलावा फैटी लिवर की भी समस्या काफी तेजी से फैल रही है। ये बीमारी खासतौर पर युवाओं में काफी तेजी से फैल रही है। ऐसी स्थिति में ज्यादा घी तेल की चीजें खाने से बचना चाहिए। हेल्थ एक्सपर्ट की मानें तो लंबे समय तक फैटी लिवर की परेशानी रही तो वो आगे चलकर हेपेटाइटिस बी का रूप ले सकती है। ऐसे में अगर आप इस बीमारी की चपेट में आने से बचना चाहते हैं तो अपनी डाइट में कुछ फलों को जरूर शामिल करें।

पढ़ें- चेहरे को ग्लोइंग और चमकदार बनाने मे आज भी खास माने जाते हैं ये घरेलू उपाय

लिवर की सेहत दुरुस्त रखने वाले फल (Amazing Fruits for Fatty Liver Patients in Hindi):

पपीता भी है लाभकारी

पपीता भी फैटी लिवर के मरीजों के लिए लाभकारी होता है। इसके सेवन से ना केवल लिवर अच्छे से काम करता है बल्कि डाइजेशन भी ठीक रहता है। इसी वजह से इस बीमारी से पीड़ित व्यक्ति को पपीते का सेवन जरूर करना चाहिए। 

संतरे का भी करें सेवन

फैटी लिवर बीमारी से पीड़ित व्यक्ति के लिवर में घाव हो जाते हैं। इन घावों को भरने के लिए विटामिन सी की जरूरत होती है। संतरे में प्रचुर मात्रा में विटामिन सी होता है। इसलिए फैटी लिवर से पीड़ित व्यक्ति के लिए संतरे का सेवन लाभकारी होता है। 

एवोकाडो का भी करें सेवन

फैटी लिवर से जूझ रहे व्यक्ति को एवोकाडो का भी सेवन करना चाहिए। इसे खाने से आपका लिवर हेल्दी रहेगा। ये ना केवल आपके लिवर को डैमेज होने से बचाता है बल्कि लिवर को स्वस्थ करने में भी मदद करता है। 

रोजाना खाएं कम से कम एक सेब

सेब को सेहत के लिए हमेशा से ही बेहतरीन कहा गया है। अगर आप फैटी लिवर की परेशानी से जूझ रहे हैं या फिर उससे बचना चाहते हैं तो दोनों ही परिस्थितियों में अपनी डाइट में सेब का सेवन करें। हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक अगर आप रोजाना सेब खाएं तो ये आपको फैटी लिवर की बीमारी से बचाने में मददगार होगा। सेब लिवर में जमे फैट को कंट्रोल करने या यू कहे कि उसे कम करने में असरदार है।

इसे भी पढ़ें-

नींद का शरीर और मस्तिष्क पर क्या प्रभाव पड़ता है?

 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।